सितम्बर 12, 2025 8:38 अपराह्न
46
एम्स नई दिल्ली ने प्रशिक्षण के लिए दा विंची सर्जिकल रोबोट का उद्घाटन किया
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स नई दिल्ली ने आज अपने कौशल, ई-लर्निंग और टेलीमेडिसिन सुविधा में प्रशिक्षण के लिए एक अत्याधुनिक दा विंची सर्जिकल रोबोट का उद्घाटन किया। एक समझौता ज्ञापन के तहत इंट्यूटिव सर्जिकल्स द्वारा प्रदान किया गया यह रोबोट, एम्स में रोबोटिक-सहायता प्राप्त सर्जरी में प्रशिक्षण के लिए एक नया अवसर प्रदान करेगा। इस रोबोट के साथ, एम्स नई दिल्ली अब देश का एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसके पास केवल प्रशिक्षण के लिए दो सर्जिकल रोबोट हैं।