सितम्बर 12, 2025 6:43 अपराह्न

views 1.4K

अल्बानिया ने नियुक्त किया दुनिया का पहला एआई जनित सरकारी मंत्री

अल्बानिया ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ दुनिया का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस- एआई जनित सरकारी मंत्री नियुक्त किया है। अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने अपने मंत्रिमंडल में डिजिटल मंत्री की घोषणा की। इस डिजिटल सहायक का नाम 'डिएला' है जिसका अर्थ है 'सूर्य' और यह जनवरी से लोगों से ऑनलाइन सरकारी सेवाओं का उपयोग करने का तरीका पूछ रहा है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने कहा कि डिएला को सार्वजनिक निविदाओं से संबंधित सभी निर्णय लेने की ज़िम्मेदारी दी गई है, ताकि उन्हें 100 प्रतिशत भ्रष...