फ़रवरी 19, 2026 6:31 अपराह्न

views 42

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण करने का किया आग्रह

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से पौधारोपण करने का आग्रह किया है। उन्होंने यह बात आज नई दिल्ली में एक विशेष कार्यक्रम में की। यह कार्यक्रम उनके पौधारोपण संकल्प के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। शिवराज चौहान ने कहा कि पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे शक्तिशाली साधन है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और इसे जन आंदोलन में बदलने के लिए एक समर्पित मंच बनाया जाना चाहिए। कृषि मंत्री ने इस पहल को समर्थन देने के लि...