सितम्बर 9, 2025 8:18 अपराह्न सितम्बर 9, 2025 8:18 अपराह्न

views 23

भारत और श्रीलंका ने दुर्घटना और आपातकालीन इकाई के निर्माण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत और श्रीलंका ने मन्नार के जिला सामान्य अस्पताल में दुर्घटना और आपातकालीन इकाई के निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।   इसके लिए भारत ने 600 मिलियन श्रीलंकाई रुपये का अनुदान दिया है। एमओयू पर भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और स्वास्थ्य सचिव डॉ. अनिल जसिंघे ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिसा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।   इस परियोजना में दो मंजिला इकाई का निर्माण और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति होगी, जो आपातकालीन देखभाल में एक महत्वपूर्ण कमी को पूरा करेगी।   इससे स...

मार्च 6, 2025 12:03 अपराह्न मार्च 6, 2025 12:03 अपराह्न

views 7

राजस्थान: सिरोही जिले में आबू रोड पर एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    राजस्थान में सिरोही जिले के आबू रोड पर किवरली के पास आज सवेरे सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्‍यु हो गई। गंभीर रूप से घायल एक महिला को सिरोही के अस्पताल में भेजा गया है। यह हादसा तड़के तीन बजे हुआ, जब अहमदाबाद से जालोर जा रही एक कार एक ट्रेलर से टकरा गई। घटनास्‍थल पर चार लोगों की मृत्‍यु हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मृत्‍यु हो गई। ये लोग जालोर के हैं।     बचावकर्मियों ने क्रेन की मदद से कार के दरवाजे तोड़कर शव बाहर निकाले। 

मार्च 6, 2025 11:49 पूर्वाह्न मार्च 6, 2025 11:49 पूर्वाह्न

views 28

पंजाब: बटाला में दो कारों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन लोगों मृत्‍यु, पांच घायल

  पंजाब के बटाला में कल देर रात दो कारों और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन लोगों की मृत्‍यु हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों में ट्रैक्टर चालक और दो कार सवार हैं। पुलिस उपाधीक्षक हरकृष्ण ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को छु्ट्टी दे दी गई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मार्च 5, 2025 8:48 पूर्वाह्न मार्च 5, 2025 8:48 पूर्वाह्न

views 72

महाराष्ट्र: रायगढ़ जिले के तमहिनी घाट पर कार और बस की टक्‍कर में दो लोगों की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के तमहिनी घाट पर एक तेज रफ्तार कार और राज्य परिवहन की बस में टक्‍कर से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कल शाम पुणे-मानगांव रोड पर कार चालक के नियन्‍त्रण खो देने के कारण हुई। घायलों का रायगढ़ जिले के उप-जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मार्च 4, 2025 6:36 पूर्वाह्न मार्च 4, 2025 6:36 पूर्वाह्न

views 19

बोलीविया में एक सड़क दुर्घटना में 31 लोगों की मौत, 22 घायल

  बोलीविया में कल सुबह एक सड़क दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अन्य 22 लोग घायल भी हुए हैं। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक ट्रक के बस से टकरा जाने के बाद बस सड़क से फिसल गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

फ़रवरी 18, 2025 11:36 पूर्वाह्न फ़रवरी 18, 2025 11:36 पूर्वाह्न

views 6

पंजाब: फरीदकोट में नाले में गिरी बस, पांच लोगों की मौत और कई लोग घायल

    पंजाब के फरीदकोट में आज सुबह एक निजी बस के नाले में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   सूत्रों के अनुसार, बस यात्रियों से भरी हुई थी। कोटकपूरा-फरीदकोट रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।  

फ़रवरी 18, 2025 11:25 पूर्वाह्न फ़रवरी 18, 2025 11:25 पूर्वाह्न

views 77

मध्य प्रदेश: भिंड जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश में आज सुबह भिंड जिले में एक डंपर ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी, जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे जवाहरपुरा गांव के पास हुआ, जब कुछ लोग विवाह समारोह से लौट रहे थे। तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। घायलों में से 12 लोगों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है, जबकि अन्य का भिंड जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जुलाई 30, 2024 5:54 अपराह्न जुलाई 30, 2024 5:54 अपराह्न

views 17

झारखंड में हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा, रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की

झारखंड में हावड़ा-मुंबई रेल दुर्घटना के बाद राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत बड़ाबाम्बो और खरसावा रेलवे स्टेशन के बीच आज सुबह हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगियों के पटरी से उतरने से दो यात्रियों की मृत्‍यु हो गई और 24 यात्री घायल हो गए। ट्रेन के बी-4 कोच से दो यात्रियों के शव बरामद किये गये। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फंसे हुए यात्रियों को विशेष ट्रेन से उनके गंतव्य तक भेजा गया है।   रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह रा...

जुलाई 17, 2024 11:11 पूर्वाह्न जुलाई 17, 2024 11:11 पूर्वाह्न

views 19

पेरू:  बस दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल

  पेरू में, अयाकुचो के दक्षिणी क्षेत्र में एक बस दुर्घटना में 26 लोगों की मृत्यु हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, कल लॉस लिबर्टाडोरेस राजमार्ग पर बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।     

जुलाई 16, 2024 1:53 अपराह्न जुलाई 16, 2024 1:53 अपराह्न

views 22

महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर से टकराई बस, पांच लोगों की मौत और 42 घायल

महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के एक ट्रैक्टर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। यह हादसा नवी मुंबई के पनवेल के पास कल आधी रात के आसपास हुआ। बस में 54 श्रद्धालु सवार थे जो आषाढ़ी एकादशी समारोह के लिए पंढरपुर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर से टकराने के बाद बस एक्सप्रेसवे पर एक बैरिकेड से टकरा गई और 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से सात की हालत गंभीर है।