दिसम्बर 9, 2025 7:52 अपराह्न

views 32

प्रमुख वार्षिक सम्मेलन बिटकॉइन एमईएनए 2025 अबू धाबी में हुआ संपन्न

बिटकॉइन की समझ, अपनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समर्पित मध्य पूर्व का प्रमुख वार्षिक सम्मेलन बिटकॉइन एमईएनए 2025 आज अबू धाबी में संपन्न हुआ। दो दिन के सम्मेलन में सौ से अधिक देशों के 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने कॉर्पोरेट बिटकॉइन अपनाने और खनन अवसंरचना से लेकर नियामक ढांचों और संस्थागत निवेश रणनीतियों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आज अंतिम दिन क्षेत्र के तेज़ी से बढ़ते क्रिप्टो इकोसिस्‍टम में उभरते रुझानों पर चर्चा की गई।    

दिसम्बर 9, 2025 7:42 अपराह्न

views 167

अबू धाबी में ग्लोबल एआई शो 2025: तकनीकी दिग्गजों और विशेषज्ञों को एक मंच पर लाने वाला प्रमुख आयोजन

अबू धाबी ग्लोबल एआई शो 2025 की मेज़बानी कर रहा है। आयोजन का उद्देश्‍य प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और प्रमुख उद्योग जगत के जानी-मानी हस्‍तियो को एक मंच पर लाना है। इस आयोजन में एआई क्षेत्र के प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, जनरेटिव एआई और नैतिक एआई के विशेषज्ञ शामिल हैं। यह कार्यक्रम छह प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जिनमें नियामक ढाँचे और स्वास्थ्य सेवा परिवर्तन से लेकर विकेंद्रीकृत वित्त, स्वायत्त रक्षा प्रौद...

अक्टूबर 30, 2025 8:58 अपराह्न

views 86

अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने एक उन्नत पासपोर्ट प्रणाली शुरू की, भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट कर रही जारी

अबू धाबी में भारतीय दूतावास ने एक उन्नत पासपोर्ट प्रणाली शुरू की है। यह 28 अक्तूबर, 2025 से संयुक्त अरब अमीरात में सभी भारतीय नागरिकों को एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी कर रही है। नया वैश्विक पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए पासपोर्ट सेवाओं में प्रमुख तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।   28 अक्तूबर से, सभी पासपोर्ट आवेदकों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लेने के लिए नए ऑनलाइन पोर्टल - mportal.passportindia.gov.in/gpsp/AuthNavigation/Login का उपयोग करना होगा। नई प्रणाली में अनिवार्...

अक्टूबर 9, 2025 8:26 अपराह्न

views 371

भारत ने आईयूसीएन विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 में राष्ट्रीय रेड लिस्ट रोडमैप और विज़न 2025-2030 का अनावरण किया

भारत ने आईयूसीएन विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 में अपनी राष्ट्रीय रेड लिस्ट रोडमैप और विज़न 2025-2030 का अनावरण किया। यह प्रजातियों के आकलन और संरक्षण के लिए एक व्यापक ढाँचे की स्थापना में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह द्वारा एशिया पैवेलियन में शुरू की गई यह पहल जैव विविधता दस्तावेज़ीकरण, ख़तरे के आकलन और साक्ष्य-आधारित संरक्षण योजना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को पुष्ट करती है।   इस अवसर पर बोलते हुए, पर्यावरण, वन और ज...

सितम्बर 9, 2025 6:40 अपराह्न

views 35

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट: संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आज से शुरू

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट आज शाम संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में शुरू रहा है। टी-20 प्रारूप में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में आज पहला मैच अफ़ग़ानिस्तान और हांगकांग के बीच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे खेला जाएगा। भारत का पहला मैच कल मेजबान संयुक्त अरब अमीरात से होगा। रोमांच से भरपूर भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 14 सितंबर को होगा।