फ़रवरी 18, 2026 9:23 अपराह्न

views 60

अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचे

संयुक्‍त अरब अमीरात के अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में शामिल होने के लिए नई दिल्‍ली पहुंच गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात उन्नत प्रौद्योगिकी में विश्वसनीय साझेदार हैं और एक बेहतर तथा साझा भविष्य के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।