अगस्त 15, 2025 5:51 अपराह्न

views 81

 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में झंडोत्तोलन किया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त झारखण्ड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इधर, विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्र नाथ महतो ने रांची स्थित विधानसभा में झंडा फहराया और लोगों को सम्बोधित किया।

अगस्त 15, 2025 12:22 अपराह्न

views 27

ओडिशा: मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी ने 79वां स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्‍य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

ओडिशा में 79वां स्‍वतंत्रता दिवस उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री मोहन चरण माझी  ने आज सवेरे भुवनेश्‍वर में राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया और परेड की सलामी ली।   अपने संबोधन में श्री माझी ने राज्‍य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और राज्‍य के विकास की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के कार्य में लगी है तथा वरिष्‍ठ नागरिकों के कल्‍याण कार्यों पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है।   मुख्‍यमंत्री ने बताया कि ओडिश...

अगस्त 14, 2025 8:59 अपराह्न

views 54

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को किया संबोधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, राष्ट्रपति मुर्मू ने इसका श्रेय सामाजिक क्षेत्र की पहलों के साथ-साथ सर्वांगीण आर्थिक विकास को दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अमृत काल में आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी क्षमतानुसार योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि युवा, महिलाएँ और वे समुदाय जो लंबे समय से हाशिये पर रहे हैं, विकसित भारत का न...

अगस्त 14, 2025 8:53 अपराह्न

views 32

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सैनिकों के नाम दिया संदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सशस्त्र बलों द्वारा चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर एक संतुलित सैन्य प्रतिक्रिया सिद्ध हुआ है। 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी से प्रसारित 'सैनिकों के नाम संदेश' में, श्री सिंह ने ऑपरेशन के दौरान भारत की कार्रवाई को एक सटीक और सफल सैन्य रणनीति का एक शानदार उदाहरण और एक नए दृष्टिकोण, तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता की झलक बताया। उन्‍होंने कहा कि भारत ने ड्रोन युद्ध, बहुस्तरीय वायु रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और नेटवर्क-केंद्रित ऑपरेशन जैसे अत्याधुनिक उप...