अगस्त 15, 2024 8:51 पूर्वाह्न अगस्त 15, 2024 8:51 पूर्वाह्न

views 12

आकाशवाणी दिल्‍ली पर सुबह 7 बजे से 78वां स्‍वतंत्रता दिवस समारोह का सीधा प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी में एक साथ किया जाएगा

आकाशवाणी दिल्‍ली पर सुबह सात बजे से शुरू होने वाले लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्‍ट्र के नाम सम्बोधन और तिरंगा फहराने के समारोह का सीधा प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी में एक साथ किया जाएगा।  विविध भारती नेशनल सर्विस, विविध भारती स्‍टेशन, स्‍थानीय रेडियो स्‍टेशन, कम्युनिटी रेडियो स्‍टेशन, एफएम रेनबो, एफएम गोल्‍ड और अन्‍य एफएम चैनल सहित आकाशवाणी के सभी स्‍टेशन अपनी भाषा के अनुसार इस समारोह का प्रसारण करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दोनों भाषाओं में आकाशवाणी के आधिकारिक यू...

अगस्त 14, 2024 2:03 अपराह्न अगस्त 14, 2024 2:03 अपराह्न

views 2

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को करेंगे संबोधित

  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों को संबोधित करेंगे। यह संबोधन शाम पांच बजकर 10 मिनट से आकाशवाणी के एफएम गोल्ड, इंद्रप्रस्थ चैनल और एआईआर लाइव न्यूज 24x7 पर प्रसारित होगा।

अगस्त 14, 2024 2:01 अपराह्न अगस्त 14, 2024 2:01 अपराह्न

views 10

देश कल मनाएगा अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

  देश कल अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे।     स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क पर शाम 7 बजे प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषा में प्रसारित करेगा। संबोधन, दूरदर्शन के सभी चैनलों पर भी बारी बारी से हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित किया ...

अगस्त 14, 2024 1:24 अपराह्न अगस्त 14, 2024 1:24 अपराह्न

views 13

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर फहराया तिरंगा

गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराया। श्री शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि तिरंगा करोड़ों भारतवासियों की एकता, निष्ठा और गौरव के प्रतीक के रूप में सदैव लहराता रहेगा। गृहमंत्री ने कहा है कि उन्‍होंने अपने आवास पर तिरंगा फहराकर उन वीरों का स्‍मरण किया, जिन्होंने देश की स्‍वतंत्रता के लिए अपना सब कुछ न्‍यौछावर कर दिया। हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्‍ट्र भक्ति की भावना बढाने के लिए 9 से 15 अगस्त तक पूरे देश म...

अगस्त 14, 2024 11:27 पूर्वाह्न अगस्त 14, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 2

स्वतंत्रता दिवस पर 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक 

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार कार्यों से जुडे 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है। तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है।     गृह मंत्रालय ने कहा है कि 213 कर्मियों का चयन वीरता पदक के लिए किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पदक दिये जा रहे हैं, जिनमें 75 पुलिस को, 8 अग्निशमन सेवा को, 8 नागरिक सुरक्षा तथा होम गार्ड को और तीन सुधार कार्यों के लिए हैं...

अगस्त 14, 2024 10:42 पूर्वाह्न अगस्त 14, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 7

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ध्वजारोहण संबंधी आदेश अनुसार उप-मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री 15 अगस्त को विभिन्न जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर में, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रह्लाद सिंह पटेल रीवा, उदय प्रताप सिंह कटनी और तुलसीराम सिलावट ग्वालियर में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत...

अगस्त 14, 2024 8:58 पूर्वाह्न अगस्त 14, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में 600 फुट लम्बे राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छह सौ फुट लम्‍बे भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में प्रत्‍येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की जडें गहरी हैं और यह राज्‍य की आकर्षक सांस्‍कृतिक विरासत में स्‍पष्‍ट तौर पर झलकती है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रति इतना उत्‍साह देखकर उन्‍हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है।

अगस्त 14, 2024 8:23 पूर्वाह्न अगस्त 14, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 2

78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी.

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के पश्‍चात क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9 बजकर 30 मिनट पर इसका क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।