दिसम्बर 30, 2025 8:39 अपराह्न
246
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग में अर्थशास्त्रियों व विशेषज्ञों से विकसित भारत का एजेंडा विषय पर चर्चा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग में प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से बातचीत की। बातचीत मुख्य रूप से आत्मनिर्भरता और संरचनात्मक बदलाव: विकसित भारत का एजेंडा विषय पर हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने 2047 की ओर भारत की विकास यात्रा के मुख्य स्तंभों का उल्लेख किया। विकसित भारत को समग्र राष्ट्र की आकांक्षा बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य सरकार की नीतियों में परिलक्षित होता है। उन्होंने वैश्विक क्षमता निर्माण...