अक्टूबर 17, 2025 1:37 अपराह्न

views 60

छत्‍तीसगढ़ में दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने आत्‍मसमर्पण किया

छत्‍तीसगढ़ में आज दो सौ से ज्‍यादा नक्‍सलियों ने जगदलपुर में आत्‍मसमर्पण किया। अधिकारियों के अनुसार आत्‍मसमर्पण करने वालों में गैर कानूनी सीपीआई मार्क्‍सवादी संगठन में कई पदों पर तैनात नक्‍सली शामिल हैं। इन लोगों ने एक सौ 53 हथियार भी सौंपे है जिनमें 19 एके 47 राइफल और 17 एसएलआर राइफल शामिल हैं।