जुलाई 22, 2024 10:51 पूर्वाह्न जुलाई 22, 2024 10:51 पूर्वाह्न

views 3

नूह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा आज, सरकार ने इंटरनेट सेवाएं शाम छह बजे तक के लिए निलंबित की

हरियाणा सरकार ने आज ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए नूह जिले में शाम छह बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। नूह के पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुरक्षा उपाय के तौर पर इंटरनेट सेवा रोकी गई है। जिले में मार्ग बदले जाने से संबंधित परामर्श जारी कर दिया गया है। शनिवार को रेवाड़ी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेन्‍द्र कुमार ने नलहरेश्‍वर, झिरकेश्‍वर  और श्रृंगेश्‍वर महादेव मंदिरों में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पूरे क्षेत्र में त्‍वरित कार्रवाई बल, हरियाणा पुलिस और होमगार्ड...