अगस्त 14, 2024 12:03 अपराह्न

views 1

काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की अर्पिता दत्ता और उनकी मंडली ने प्रस्तुत किया कथक नृत्य

  काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में 78वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत की अर्पिता दत्ता और उनकी मंडली ने कथक नृत्‍य प्रस्‍तुत किया। इस कार्यक्रम में नेपाल के संस्‍कृति, पर्यटन और नागर विमानन मंत्री बद्री प्रसाद पांडेय भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नेपाल की सरकार, सेना, और राजनयिक समुदाय के सम्‍मानित सदस्‍यों के साथ मीडिया भी मौजूद रहा।   यह नृत्‍य मंडली नेपाल के दौरे पर है और बिरगंज, हितउदा, बिराटनगर और पोखरा में नृत्‍य प्रस्‍तुतियां देंगी।

अगस्त 14, 2024 11:27 पूर्वाह्न

views 10

स्वतंत्रता दिवस पर 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक 

  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा तथा सुधार कार्यों से जुडे 1037 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक के लिए चुना गया है। तेलंगाना पुलिस के हेड कांस्टेबल चादुवु यादैया को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है।     गृह मंत्रालय ने कहा है कि 213 कर्मियों का चयन वीरता पदक के लिए किया गया है। विशिष्ट सेवा के लिए 94 राष्ट्रपति पदक दिये जा रहे हैं, जिनमें 75 पुलिस को, 8 अग्निशमन सेवा को, 8 नागरिक सुरक्षा तथा होम गार्ड को और तीन सुधार कार्यों के लिए हैं...

अगस्त 14, 2024 10:42 पूर्वाह्न

views 19

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस समारोह में भोपाल में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ध्वजारोहण संबंधी आदेश अनुसार उप-मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्री 15 अगस्त को विभिन्न जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में, उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर में, कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, प्रह्लाद सिंह पटेल रीवा, उदय प्रताप सिंह कटनी और तुलसीराम सिलावट ग्वालियर में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत...

अगस्त 14, 2024 8:58 पूर्वाह्न

views 2

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में 600 फुट लम्बे राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत छह सौ फुट लम्‍बे भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज को लेकर निकाली गई तिरंगा यात्रा पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में प्रत्‍येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की जडें गहरी हैं और यह राज्‍य की आकर्षक सांस्‍कृतिक विरासत में स्‍पष्‍ट तौर पर झलकती है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के प्रति इतना उत्‍साह देखकर उन्‍हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता हो रही है।

अगस्त 14, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 21

78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी.

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन आकाशवाणी के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में इसे प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के पश्‍चात क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9 बजकर 30 मिनट पर इसका क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।