जुलाई 19, 2024 10:23 पूर्वाह्न
17
सरकार अगले सप्ताह से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में आपदा प्रबंधन अधिनियम में संशोधन सहित छह नए विधेयक पेश करेगी
सरकार अगले सप्ताह से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में आपदा प्रबंधन अधिनियम में संशोधन सहित छह नए विधेयक पेश करेगी। सरकार ने वित्त विधेयक के अलावा नागरिक उड्डयन क्षेत्र में व्यापार को सुगम बनाने के उद्देश्य से 1934 के विमान अधिनियम को बदलने के लिए भारतीय वायुयान विधेयक 2024 को भी सूचीबद्ध किया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा कल शाम जारी संसद बुलेटिन में विधेयकों की सूची प्रकाशित की गई है। संसद का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा जो 12 अगस्त तक चलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद...