जुलाई 21, 2024 8:38 अपराह्न
13
कल से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई
कल से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने दोनों सदनों की कार्यवाही का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर खुले दिल से चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि संसद को सुचारू रूप से चलाना सरकार और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। श्री रिजिजू ने बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव देने के लिए सदन में दलों के नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने सभी दलों से बजट सत्र के सुच...