अगस्त 5, 2024 2:01 अपराह्न

views 12

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सांसदों ने कई जन-कल्याणकारी मुद्दे उठाए

  राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान आज कई सांसदों ने जन-कल्‍याण के विभिन्न मुद्दे उठाए। भाजपा के समिक भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार को बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल आ रहे प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य मूक जनसांख्यिकीय आक्रमण का सामना कर रहा है। श्री भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय संरचना पूरी तरह से बदल गई है। उन्‍होंने इस पर चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि राज्य का लोकतंत्र, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा खतरे मे...