जून 14, 2024 6:29 अपराह्न
24
विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी
विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि उपचुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून निर्धारित ...