अगस्त 5, 2024 1:56 अपराह्न
11
केंद्र के अनुसार 17,250 सहारा निवेशकों को ₹138 करोड़ रुपये लौटाए गए
केंद्र ने कहा है कि सहारा इंडिया रियल एस्टेट कंपनी और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में निवेश करने वाले 17 हजार 250 दावेदारों को अब तक 138 करोड़ रुपये लौटा दिए गए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया फाइनेंस कंपनियों ने तीन करोड़ सात लाख निवेशकों से करीब 26 हजार करोड़ रुपये जुटाये। उन्होंने कहा कि निवेशकों को पैसा लौटाने की निगरानी नियामक सेबी और सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित समि...