अगस्त 1, 2024 9:04 अपराह्न

views 12

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके ही, भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि हुई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके ही, भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल कर सकता है। श्री प्रधान लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि 2013-14 में शिक्षा पर चार लाख 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे थे, जो आज बढ़कर नौ लाख 19 हजार करोड़ रुपये हो गया है। श्री प्रधान ने यह भी बताया कि 2013-14 के बाद से उच्च श...

अगस्त 1, 2024 5:44 अपराह्न

views 10

लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर आज चर्चा शुरू हुई

  लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर आज चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा के तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में युवाओं के क्षमता निर्माण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक प्रावधान किये गये हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग का बजट 2013-14 में केवल 26 हजार 750 करोड़ रुपये था, जो अब 71 प्रतिशत बढ़कर 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।