जून 15, 2024 8:54 अपराह्न
27
वंदे भारत स्लीपर क्लास ट्रेन का ट्रायल अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा
वंदे भारत स्लीपर क्लास ट्रेन का ट्रायल अगले दो महीने में शुरू हो जाएगा। फिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस में सिर्फ चेयर कार की सुविधा उपलब्ध हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में कहा कि लोगों की ओर से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। यह भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में सरकार रेलवे के बुनियादी ढांचे के विकास और यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगी। श्री वैष्णव ने बताया कि पिछले दस वर्षों में 35 हजार क...