अगस्त 13, 2024 8:48 अपराह्न

views 11

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नई दिल्ली में हज आवेदन-2025 और जियो पारसी योजना पोर्टल का शुभारंभ किया

  अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज नई दिल्ली में हज आवेदन-2025 और जियो पारसी योजना पोर्टल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी मौजूद थे। श्री रिजिजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सऊदी अरब ने हज-2025 के लिए भारत को 1 लाख 75 हजार से अधिक हज यात्रियों का कोटा आवंटित किया है। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब भारतीय हज समिति की वेबसाइट के अलावा हज सुविधा ऐप पर भी आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।   श्री रिजिजू ने कहा कि 45 वर्ष या ...