सितम्बर 14, 2024 9:03 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 9:03 अपराह्न

views 11

बिहार में पटना उच्च न्यायालय समेत प्रदेश की सभी अदालतों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

बिहार में पटना उच्च न्यायालय समेत प्रदेश की सभी अदालतों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर विभिन्न प्रकार के दीवानी और कुछ प्रकार के फौजदारी मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में मुख्य रूप से बैंक ऋण, बिजली बिल विवाद, टेलीफोन बिल विवाद, वाहन दुर्घटना बीमा, श्रम वाद, नीलाम पत्र वाद और पारिवारिक मामलों का निपटारा हुआ। शेखपुरा में पांच सौ अड़सठ और बक्सर में छह सौ पांच मामले निष्पादित किये गए।

सितम्बर 14, 2024 7:42 अपराह्न सितम्बर 14, 2024 7:42 अपराह्न

views 11

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, आपराधिक और राजस्व वादों का निस्तारण किया गया। मऊ में लोक अदालत में चौवालीस हजार चौरासी, जौनपुर में सैंतीस हजार दो सौ इक्यावन और सुल्तानपुर में चौवालीस हजार आठ मामलों का निस्तारण किया गया।