मई 10, 2024 4:15 अपराह्न

views 21

राजधानी रांची में चल रहे राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का समापन हुआ

राजधानी रांची में चल रहे राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग का कल समापन हो गया। सोलह अंकों के साथ हरियाणा की टीम पहले स्थान पर रही जबकि पंद्रह अंकों के साथ झारखंड की टीम दूसरे स्थान पर रही। कल खेले गए अंतिम मैच में झारखंड को महाराष्ट्र ने हराया।

मई 10, 2024 9:14 अपराह्न

views 16

रांची में खेली जा रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण का समापन आज होगा

रांची में खेली जा रही राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के पहले चरण का समापन आज होगा। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित लीग के अंतिम दिन चार मैच खेले जायेंगे। अब तक खेले गये मैचों के बाद मेजबान झारखंड और हरियाणा के 14-14 अंक हैं, लेकिन गोल अंतर के कारण झारखंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। आज झारखंड का मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। इससे पूर्व दिन के पहले मैच में हरियाणा और मध्यप्रदेश की टीमें आमने-सामने होंगी। दूसरा मुकाबला मिजोरम और ओडिशा, जबकि तीसरा मुकाबला बंगाल और म...