जुलाई 5, 2024 9:14 अपराह्न
19
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से ओडिसा की चार दिन की यात्रा पर जाएंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से ओडिसा की चार दिन की यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति भुवनेश्वर में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की 96वीं पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति रविवार को पुरी में भगवान जगन्नाथ की गुंडिचा यात्रा देखेंगी। यात्रा के दौरान राष्ट्रपति उदयगिरि गुफाओं का दौरा करेंगी और विभूति कानूनगो कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट्स और उत्कल यूनिवर्सिटी ऑफ कल्चर के छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगी।