अगस्त 1, 2024 5:32 अपराह्न
11
एनडीए सरकार ने पिछले दस वर्षों में बुनियादी ढांचे के निर्माण और सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए कई पहल की हैं- आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले दस वर्षों में बुनियादी ढांचे के निर्माण और सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए कई पहल की हैं। राज्यसभा में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए, मंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने ड्रेनेज मास्टर प्लान पर काम किया होता, तो शहर को हाल की बारिश के दौरान इतनी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और एजेंसियों को इन समस्याओं का समाधान खोजने की दिशा में काम करना चाहिए। ...