जुलाई 5, 2024 8:54 अपराह्न
18
भारतीय रक्षा मंत्रालय और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच पहली सचिव-स्तर की बैठक आज नई दिल्ली में हुई
भारतीय रक्षा मंत्रालय और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के बीच पहली सचिव-स्तर की बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करना था। इसमें रक्षा उद्योग में प्रशिक्षण और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चर्चा की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा विनिर्माण क्षमता में महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में जानकारी दी और कांगो ने अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की आवश्यकता को साझा किया।