जुलाई 11, 2024 8:31 अपराह्न
25
अमेरिका में इस साल गर्मी का 130 साल का रिकॉर्ड टूटा
अमेरिका में इस साल गर्मी का 130 साल का रिकॉर्ड टूट गया। जून महीने में देश में औसत तापमान 22 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह दीर्घकालिक औसत तापमान से 3 दशमलव 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। एनओएए के अनुसार अमेरिका के करीब 2 करोड 40 लाख लोगों ने इस बार तपती गर्मी का प्रकोप झेला। इसके कारण गंभीर स्वास्थ्य जोखिम की स्थितियां भी पैदा हुईं। अमरीका के एरिजोना और न्यू मैक्सिको राज्यों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा गया।