जुलाई 27, 2024 9:58 पूर्वाह्न

views 16

सप्ताह के अंत में मुंबई में भारी बारिश का अंदेशा, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया

  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह के अंत में मुंबई में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। मुंबई के साथ-साथ पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है और ठाणे और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।