अक्टूबर 5, 2024 8:41 अपराह्न अक्टूबर 5, 2024 8:41 अपराह्न

views 1

UP: मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत आज विभिन्न जनपदों में छात्राओं को एक दिन के लिए जिलाधिकारी और अधिकारी बनाया गया

प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज- 5 के तहत आज विभिन्न जनपदों में छात्राओं को एक दिन के लिए जिलाधिकारी और अधिकारी बनाया गया। इसी क्रम में श्रावस्ती में 12वीं की छात्रा रश्मि कसौधन एक दिन की जिलाधिकारी बनीं। वहीं जौनपुर में यूपी बोर्ड के वर्ष 2023-24 बैच की इंटर की टॉपर छात्रा सेजल गुप्ता ने और मऊ में सृष्टि सिंह ने एक दिन का जिलाधिकारी बनकर लोगों की समस्याएं सुनीं। अमरोहा में छात्रा हिमाद्री सैनी को जिलाधिकारी और आराध्या यादव को पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इस दौरान उन्होंने फरि...