अगस्त 30, 2024 5:15 अपराह्न
11
मिशन शक्ति के अंतर्गत हमीरपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन
जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर के सौजन्य से हमीरपुर वार्ड न. 5 में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया I जिसमे बेटियों को कौशल विकास के बारे में जागरूक किया गया I इस मौके पर जिला समन्वयक कौशल विकास निग़म जिला हमीरपुर श्रीमति निशा कटोच ने हिमाचल प्रदेश सरकार कौशल विकास निगम द्वारा लड़कियों के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया I उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज व आई टी आई में विभिन्न कोर्स नि: शुल्क चलाये जा रहे हैं I जिला समन्वयक मिशन शक्ति ने बताया ...