जून 26, 2024 8:12 अपराह्न जून 26, 2024 8:12 अपराह्न

views 6

महाराष्ट्र विधानमंडल का आखिरी सत्र कल से

महाराष्ट्र विधानमंडल का आखिरी सत्र कल से शुरू हो रहा है। विपक्षी महाराष्‍ट्र विकास अघाडी ने पारंपरिक जल-पान कार्यक्रम का बहिष्‍कार करने का फैसला किया है। आज दोपहर मुंबई में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि असंवैधानिक तरीके से बनी सरकार के साथ जल-पान अनुचित है। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार किसान विरोधी, छात्र विरोधी और युवा विरोधी है। श्री वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार मराठा और धनगर समुदायों को उचित आरक्षण से वंचित क...