जुलाई 7, 2024 5:31 अपराह्न

views 18

एक पेड़ मां के नाम अभियान के संकल्‍प के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के एक पेड मां के नाम अभियान के संकल्‍प के अंतर्गत मुख्‍यमंत्री डॉक्‍टर मोहन यादव और केन्‍द्रीय वन तथा पर्यावरण मंत्री भूपेन्‍द्र यादव ने आज इंदौर के सीमा सुरक्षा बल रेंज क्षेत्र में पौधा रोपण कार्यक्रम में भागीदारी की। उन्‍होंने अपनी-अपनी मां के स्‍मरण में एक पौधा भी लगाया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इंदौर की, देश और विश्‍व में एक विशेष पहचान है। इंदौर निश्चित रूप से स्‍वच्‍छ शहर के साथ हरित शहर बनने में पहले पायदान पर होगा। उन्‍...