जुलाई 2, 2024 9:14 अपराह्न जुलाई 2, 2024 9:14 अपराह्न
7
मणिपुर के विभिन्न भागों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
मणिपुर के विभिन्न भागों में मूसलाधार वर्षा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई स्थानों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ की खबरें हैं। मूसलाधार वर्षा के कारण आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-37, इंफाल-जिरीबाम रोड पर भूस्खलन हुआ। हालांकि, सड़क निर्माण कंपनी ने कुछ ही घंटों में सड़क साफ कर दी। दूसरी ओर, मणिपुर की अधिकतर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कुछ स्थानों पर, नदियों का पानी निचले इलाकों की बस्तियों में पहुंच गया है। जल निकासी के लिए इम्फाल की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है...