जून 14, 2024 6:06 अपराह्न

views 20

उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में चंबा में पांच विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन

आठवीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के तहत उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अगुवाई में चंबा में पांच विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र शिमला द्वारा प्रातः 9:00 बजे ट्रिगर दबाकर सूचित किया गया कि चंबा में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से 5 विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन हुआ है। आपदा के बारे में सूचित किया गया कि परेल घार , शीतल पुल के समीप माई का बाग, पक्का टाला के समीप साल खड्ड, ...