मार्च 10, 2026 5:06 अपराह्न

views 41

भारत ने मोज़ाम्बिक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य और चिकित्सा सहायता पहुंचाई

भारत ने मोज़ाम्बिक के मध्य और दक्षिणी प्रांतों में विनाशकारी बाढ़ के बाद लोगों की सहायता के लिए बहुआयामी प्रयास किए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रयासों के अंतर्गत तत्काल खाद्य सहायता के रूप में 500 मीट्रिक टन चावल और नौसेना के एक जहाज से 10 मीट्रिक टन आवश्यक राहत सामग्री भेजी गई है। आवश्यक राहत सामग्री में टेंट, स्वच्छता किट, पुनर्वास सहायता सामग्री और तीन टन महत्वपूर्ण दवाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 86 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाएं समुद्री मार्ग से भेजी जा चुकी हैं...