जुलाई 7, 2024 9:10 अपराह्न

views 16

पांच टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में हरारे में भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को 100 रनों से हरा दिया

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच पांच टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में हरारे में भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को 100 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को जीत के लिए 235 रन का लक्ष्‍य दिया। लेकिन जिम्‍बाब्‍वे की पूरी टीम 19वें ओवर में 134 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में शतक बनाया। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने 77 रनों की नाबाद पारी खेली। मुकेश कुमार और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट लिए।