जुलाई 21, 2024 8:50 अपराह्न
17
बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शन में फंसे हुए लगभग तीन सौ पन्द्रह भारतीय विद्यार्थी और नेपाल के निवासी सुरक्षित स्वदेश लौट आये
बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी हिंसक प्रदर्शन में फंसे हुए लगभग तीन सौ पन्द्रह भारतीय विद्यार्थी और नेपाल के निवासी आज त्रिपुरा के सोनामुरा जिले के श्रीमंतपुर और अगरतला के अखौरा एकीकृत चौकियों के जरिए सुरक्षित स्वदेश लौट आये। सीमा सुरक्षा बल-बीएसएफ त्रिपुरा फ्रंटियर के महानिरीक्षक पटेल पियूष पुरुषोत्तम दास ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल अधिक सतर्कता बरत रहा है। बीएसएफ ने त्रिपुरा में आठ सौ 56 किलोमीटर लम्बी भारत-बांग्लादेश सीमा पर अतिरिक्त बल की तैनाती की है। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ सम...