जुलाई 5, 2024 8:57 अपराह्न

views 13

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 24 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राज्‍य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्‍त किए

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 24 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राज्‍य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्‍त किए हैं। पार्टी महासचिव विनोद तावडे को बिहार में प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सह-प्रभारी बनाया गया है। हरियाणा में डॉक्‍टर सतीश पुनिया प्रभारी और सांसद सुरेंद्र सिंह नागर सह-प्रभारी होंगे। सांसद लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी झारखंड और विधायक नितिन नबिन छत्‍तीसगढ के प्रभारी बनाए गए हैं। मध्‍य प्रदेश में विधान परिषद सदस्‍य डॉक्‍टर महेंद्र सिंह प्रभारी और सतीश उपाध्‍याय सह-प्रभ...