अप्रैल 10, 2024 3:08 अपराह्न

views 29

बसपा उम्मीदवार अशोक भलावी के हार्टअटेक से निधन के बाद बैतूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया रद्द

प्रदेश में आज बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अशोक भलावी के हार्टअटेक से निधन के बाद बैतूल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दी गई है। जिससे इस निर्वाचन क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा उचित समय पर नये मतदान कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी।