जून 14, 2024 6:33 अपराह्न

views 21

बाढ़-भूस्खलन जैसी आपदा के समय बेहतर प्रबंधन और पूर्व तैयारी के आकलन के लिए ऊना जिला प्रशासन ने 14 जून को मेगा मॉक ड्रिल की

बाढ़-भूस्खलन और औद्योगिक इकाइयों में अग्नि दुर्घटना जैसी किसी आपदा के समय बेहतर प्रबंधन और पूर्व तैयारी के आकलन के लिए ऊना जिला प्रशासन ने 14 जून को मेगा मॉक ड्रिल की। इस दौरान जिले में चिन्हित 5 स्थलों पर बाढ़, भू-स्खलन, औद्योगिक आपदा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रतीकात्मक नुकसान मानकर राहत-बचाव कार्य किए गए। जिला प्रशासन ने पूरी मॉक ड्रिल को वास्तविक घटना की तरह लेकर ही अपनी प्रतिक्रिया की। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र पॉल गुर्जर खुद ...