जुलाई 7, 2024 5:51 अपराह्न

views 19

फ्रांस में संसदीय चुनाव के दूसरे और निर्णायक दौर के लिए मतदान जारी

फ्रांस में संसदीय चुनाव के दूसरे और निर्णायक दौर के लिए मतदान जारी है। मतदान भारतीय समयानुसार रात साढ़े ग्‍यारह बजे समाप्त होगा। संसद के निचले सदन की कुल पांच सौ 77 सीटों में से पांच सौ एक सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अन्य 76 सीटों पर पिछले रविवार को हुए पहले दौर के मतदान में विजयी उम्‍मीदवारों ने निर्णायक जीत हासिल कर ली थी। प्रारंभिक आधिकारिक नतीजे कल सुबह तक आने की उम्मीद है।