जुलाई 21, 2024 8:41 अपराह्न
228
हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है
हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत कन्या विवाह के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों की लड़की की शादी के लिए 71 हजार रुपये तक शगुन के रूप में दिए जाते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। फरीदाबाद के उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ लेने वाले परिवार को अपनी बेटी की शादी के छह महीने पूरे होने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा...