अगस्त 5, 2024 11:23 पूर्वाह्न

views 19

पुणे में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में, मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे

  महाराष्ट्र के पुणे शहर में बाढ़ की स्थिति अब नियंत्रण में है। पिछले दो दिनों से लगातार कम बारिश के कारण जिले के प्रमुख बांधों से पानी छोड़ना कम कर दिया गया है। प्रशासन और राज्‍य आपदा मोचन बल की मदद के लिए कल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव और अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों से लैस 100 कर्मियों की सेना की एक टुकड़ी तैनात की गई थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज पुणे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।