मई 27, 2024 5:34 अपराह्न

views 14

पापुआ न्‍यू गिनी: भूस्खलन से करीब 2,000 लोगों के मलबे में दबकर मरने की आशंका  

पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को भूस्खलन के कारण करीब दो हजार लोगों के मलबे में दबकर मरने की आशंका है। राष्‍ट्रीय आपदा केन्‍द्र ने संयुक्‍त राष्‍ट्र को लिखे पत्र में यह जानकारी दी है। यह संख्‍या पहले के अनुमानों से बहुत अधिक है। बचाव दल, भूस्खलन वाले दुर्गम क्षेत्रों में जीवित बचे लोगों का पता लगाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं लेकिन भारी उपकरणों और सहायता पहुंचने में देरी हो रही है। चट्टानों के खिसकने और जमीन धंसने के कारण क्षेत्र में अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।