अगस्त 12, 2024 9:21 अपराह्न अगस्त 12, 2024 9:21 अपराह्न

views 4

विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री ने 11-12 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा की।

  विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री ने 11-12 अगस्त तक नेपाल की आधिकारिक यात्रा की। पिछले महीने कार्यभार संभालने के बाद विदेश सचिव की यह पहली नेपाल यात्रा थी।   श्री मिस्री ने आज नेपाल की विदेश सचिव सेवा लम्सल से भेंट की। दोनों ने भारत और नेपाल के बीच बहुमुखी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। दोनों विदेश सचिवों ने विभिन्न द्विपक्षीय पहलों और विकासात्मक परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की।   श्री मिस्री ने नेपाल के राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से कल मुलाकात की। वि...