जुलाई 7, 2024 8:43 पूर्वाह्न

views 21

यूरो कप फुटबॉल चैम्पियनशिप में इंग्लैंड और नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई 

यूरो कप फुटबॉल चैम्पियनशिप में इंग्लैंड और नीदरलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। कल र्क्‍वाटर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में, इंग्लैंड ने स्विट्जरलैंड को पेनल्‍टी में 5-3 से पराजित किया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में, नीदरलैंड ने तुर्किये को 2-1 से हराया। मैच के 81वें मिनट में, तुर्किए के मर्ट मुल्दुर के आत्मघाती गोल की बदौलत नीदरलैंड ने जीत दर्ज की। बुधवार को पहले सेमीफाइनल में स्‍पेन का मुकाबला फ्रांस से होगा। बृहस्पतिवार को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और नीदरलैंड आमने-सामने होंगे।

जुलाई 2, 2024 9:38 अपराह्न

views 20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री डिक शूफ को पदभार संभालने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त प्रधानमंत्री डिक शूफ को पदभार संभालने पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि वह नवीकरणीय ऊर्जा, जल प्रबंधन, कृषि, गतिशीलता, नई और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारत-नीदरलैंड साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।