जुलाई 12, 2024 9:35 अपराह्न

views 53

नीति आयोग ने एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 जारी किया

नीति आयोग ने आज एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 जारी किया और कहा कि वैश्विक प्रतिकूलताओं के बावजूद भारत सतत विकास लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ रहा है। एसडीजी इंडिया इंडेक्स सतत विकास लक्ष्यों पर राष्ट्रीय और उपराष्ट्रीय प्रगति को मापने के लिए देश का प्रमुख उपकरण है। सूचकांक को नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम और अन्य लोगों की उपस्थिति में लॉन्च किया था।   श्री सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत का समग्र स्कोर 2018 में 57 से बढ़कर 2020-21 में 66 हो गया और 2023-24 में 71...