अगस्त 30, 2024 7:09 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा जिलों में जल्द ही निजी एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होंगे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, जगदलपुर और कोरबा जिलों में जल्द ही निजी एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एफएम रेडियो स्टेशन शुरू करने की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है।     मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से न केवल स्थानीय भाषा में कंटेंट को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नए एफएम रेडियो स्टेशन के शुरू होने से स्थानीय कलाकारों, स...