अक्टूबर 16, 2024 5:56 अपराह्न

views 14

नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर के 50 मास्टर वॉलंटियर्स हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला सिरमौर के सौजन्य से नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिला सिरमौर के 50 मास्टर वॉलंटियर्स हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नशे की समस्या को भयावह एवं गंभीर बताया तथा वर्तमान परिपेक्ष्य में मास्टर वॉलंटियर्स की भूमिका को महत्त्वपूर्ण बताते हुए आशा व्यक्त की, कि वे समाज में नशे के विरूद्ध अलख जगाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका न...