मार्च 10, 2026 4:44 अपराह्न
175
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने नव विकास बैंक की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज नई दिल्ली में नव विकास बैंक की अध्यक्ष दिलमा रूसेफ से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने निजी पूंजी जुटाने के लिए भारत के निजी क्षेत्र और एनडीबी के बीच गहन सहयोग पर चर्चा की। साथ ही बैंक के विकास और प्रतिस्पर्धा में बने रहने की आवश्यकता पर भी बल दिया। वित्त मंत्री ने कहा कि वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर, बहुपक्षीय विकास बैंक न केवल बुनियादी ढांचे बल्कि शहरी विकास और नियोजन में भी नवोन्मेषी समाधान प्रदान कर सकते हैं। ...