जून 28, 2024 4:20 अपराह्न
52
तीन नए अपराध कानून अगले महीने की एक तारीख से लागू हो जाएंगे
तीन नए अपराध कानून - भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 अगले महीने की एक तारीख से लागू हो जाएंगे। इन्हें पिछले साल संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पारित किया गया था। नए अपराध कानून भारतीय नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ये कानून प्रत्येक नागरिक को अधिक सुगम, सहयोगी और कार्यकुशल न्याय प्रणाली प्रदान करने के उद्देश्य से लाए गए हैं। नए अपराध कानूनों के प्रमुख प्रावधानों में घटनाओं को ऑनलाइन दर्ज कराना, किसी भी पु...